धमतरी (वीएनएस)। वन परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी की ओर से महिला वन रक्षक प्रियंका तिवारी ने मेसर्स गिरधारी लाल शर्मा धमतरी एवं मेसर्स विश्वकर्मा ट्रेडर्स औद्योगिक वार्ड धमतरी के विरूद्ध प्रथम सूचना दर्ज कराने शिकायत आवेदन 20 अप्रैल को थाना सिटी कोतवाली धमतरी में दिया। यह शिकायत आवेदन अन्य प्रजाति काष्ठ लट्ठा की टीपी के बदले खैर प्रजाति की प्रतिबंधित लकड़ी के हिमाचल प्रदेश भेजे जाने को लेकर है। पूर्व में वन विभाग छत्तीसगढ़ एवं वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा इस संबंध में व्यापक जांच कार्यवाही की गई। जिसके बाद उपरोक्त दोनों फर्मो को दोषी पाया गया। कोतवाली थाना में शिकायत आवेदन देने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ 21 अप्रैल 2022 को धारा 420 भादवि एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन में शिकायत की गई है कि मसर्स गिरधारी लाल शर्मा पिता चंद्रभान शर्मा निवासी रायपुर रोड धमतरी ने अन्य प्रजाति काष्ठ की 34 टीपी तथा मेसर्स विश्वकर्मा ट्रेडर्स औद्योगिक वार्ड धमतरी के प्रोप्राइटर सीताराम शर्मा ने धमतरी वन परिक्षेत्र से अन्य प्रजाति के काष्ठ लट्ठा के नाम से दो टीपी मेसर्स शकर ट्रेडिंग, पुरी कत्था उद्योग जिला उना हिमाचल प्रदेश के नाम पर बनवाया। उनके द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शासन को धोखे में रखकर प्रतिबंधित खैर प्रजाति के काष्ठ को हिमाचल प्रदेश भेजा गया। पुलिस ने प्राप्त आवेदन एवं संलग्न दस्तावेेजों की जांच के बाद दोनों व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
लिखित शिकायत में जानकारी दी गई कि मेसर्स गिरधारी लाल शर्मा पिता स्व. चन्द्रभान शर्मा रायपुर रोड धमतरी एवं मेसर्स विश्वकर्मा ट्रेडर्स औद्योगिक वार्ड धमतरी के प्रोपाईटर सीता राम शर्मा निवासी धमतरी दोनों के द्वारा इस परिक्षेत्र से अन्य काष्ठ ल_ा के नाम से मेसर्स गिरधारी लाल शर्मा पिता स्व. चन्द्रभान शर्मा रायपुर रोड धमतरी द्वारा 34 नग टी.पी. एवं मेसर्स विश्वकर्मा ट्रेडर्स औद्योगिक वार्ड धमतरी के नाम से 2 नग टी.पी. के द्वारा मेसर्स शंकर ट्रेडिंग, पुरी कत्था उद्योग जिला ऊना हिमांचल प्रदेश को खैर काष्ठ का वनोपज अवैध परिवहन/व्यापार किया गया है। जिसमें मेसर्स शंकर ट्रेडिंग, पुरी कत्था उद्योग जिला ऊना हिमांचल प्रदेश के द्वारा खैर प्राप्ति करना बताया गया है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनो व्यापारियों के द्वारा अन्य प्रजाति काष्ठ लट्ठा के नाम से धमतरी से टी.पी. जारी कराकर मेसर्स शंकर ट्रेडिंग, पुरी कत्था उद्योग जिला ऊना हिमांचल प्रदेश को खैर लकड़ी (वनोपज) भेजना पाया गया। जो बेइमानी पूर्वक धडल्ले से अवैध लाभ अर्जित करने के आश्य से शासन को धोखा दिया गया। दोनों व्यापारियों के विरूद्ध इस तरह का कृत्य घोर अपराध की श्रेणी में आता है।