खरसिया (वीएनएस)। अखिल ब्रह्मांड के भगवान विष्णु के छठे अवतार विप्र समाज के कुलदेव अजेय योद्धा श्रीपरशुराम भगवान के जन्मोत्सव को लेकर युवाओं की टोली में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय होगा कि 3 मई अक्षय तृतीया को भगवान श्रीपरशुराम का अवतरण हुआ था। ऐसे में ब्राह्मण युवा मंच ने नगर में चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे पंडित रामानंद मुंशीराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान श्रीपरशुराम भवन स्थल पर पूर्ण होगी। दौरान भगवान श्रीपरशुराम स्मारक स्थल का भूमि पूजन भी किया जाएगा।
होंगे विविध कार्यक्रम
भगवान श्रीपरशुराम के जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण युवा मंच ने विभिन्न प्रतियोगिताएं की जा रही हैं। 30 अप्रैल को टाउन हॉल मैदान में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 1 मई को कैरम, रंगोली, बैडमिंटन, हौजी, थाल सजाओ, फैंसी ड्रेस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जो स्पोर्ट काम्पलेक्स के इनडोर स्टेडियम में संपन्न होंगी। कार्यक्रम को लेकर रजत शर्मा, शिवम शर्मा, ऋषभ, निखिल, मनोज शर्मा, नारायण शर्मा, दिलीप शर्मा, अनूप शर्मा, रिंकल शर्मा, नंदू शर्मा, अभय शर्मा सहित ब्राह्मण युवा मंच के अन्य उत्साही युवाओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।