कोरोना बुलेटिन : आज मिले 2 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 13

Posted On:- 2022-04-22



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.05 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,183 सैंपलों की जांच में 02 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज भी कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

आज बालोद और रायगढ़ से 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 26 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

18 जिले बेमेतरा, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 10 जिले बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, रायपुर, महासमुंद, रायगढ़, सरगुजा एवं जशपुर में 1-1, बिलासपुर में 2 तथा दुर्ग में 3 कोराना के सक्रिय मरीज हैं।