
नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में 2,527 नए केस दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी एक्टिव केस की संख्या 15,079 हो गयी है।
पिछले 24 घंटों में 1,656 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिली है। सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में अभी रिकवरी रेट 98.75% है. वहीं 187.46 करोड़ वैक्सीन डोज अब तक लोगों को लगाए जा चुके हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए थे। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.64 फीसदी पर पहुंच गई है। बढ़ते कोरोना ने फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि एक्सपर्ट ने पहले ही चौथी लहर आने के संकेत दे दिए है। फिलहाल देश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है।