नए थाना प्रभारी राजेश साहू से क्षेत्र की जनता को कई उम्मीदें...

Posted On:- 2022-04-23



भटगांव (वीएनएस)। भटगांव थाना में नये थानेदार अधिकारी के आते ही नगर एवं क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबारियों के मन में भय का माहौल है। नए थाना प्रभारी राजेश साहू ने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है, जो प्रशंसनीय है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस तरह के कार्यवाही अपने प्रभुत्व जमाने के लिए तो नहीं किया जा रहा? अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर दहशत पैदा करने के लिए अक्सर इस तरह की कार्यवाही की जाती हैं। क्या वाकई इस तरह की कार्यवाही हमेशा होती रहेगी या कहीं ऐसा तो नहीं कि अपनी रोटी सेंकने के लिए भविष्य के लिए राह आसान कर रहा हो..? क्या वास्तव में नगर एवं क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लग पायेगा?

कहीं ऐसा तो नहीं होगा कि सामाजिक बुराई की आड़ लेकर पुलिस प्रशासन अंकुश लगाना नहीं चाहेगा? या फिर अवैध कारोबार करने वाले से वसूली कर ऊपर बैठे लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हो? ऐसे कई विचार लोगों के मन में घर कर रहा है? आखिर समाज की सेवा करने वाले पुलिस को किस बातों का भय रहता होगा जो सोचनीय हैं।

हालाँकि पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही करने पर मुखबिर सूचना तंत्र का हवाला दिया जाता है। क्या वास्तव में पुलिस प्रशासन का मुखबिर सूचना तंत्र इतना कमजोर तो नहीं होगा कि नगर एवं क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस प्रशासन को न देता हो। अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो पुलिस प्रशासन को नगर एवं क्षेत्र में चल रहे हर गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं होगी।

अधिकतर देखा गया है कि हर कारोबार के पीछे कहीं ना कहीं किसी विशेष लोगों का छत्र-छाया और पुलिस का संरक्षण रहता है, जिसके फलस्वरूप अवैध कारोबार फलता और फूलता है।

जब संरक्षण देने वाले के प्रति प्रश्न चिन्ह लगने लगता है तो पुलिस प्रशासन छोटे कारोबारियों पर कार्यवाही करके अपना दामन बचाने खानापूर्ति कर सरकारी फाइलों में रिक्त स्थानों की पूर्ति करके मामला दर्ज कर लेता है। ताकि लोगों को बता सके की उनके द्वारा अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कार्यवाही किया जा रहा हैं।

लेकिन अवैध कारोबार करने वाले मुख्या बड़ा कारोबारी को कभी क्यों नहीं पकड़ पाता या क्यों नहीं पकड़ता ऐसा आखिर क्यों? दिन-ब-दिन अवैध कारोबारियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में अगर पुलिस प्रशासन चाहे तो ऐसे कई सामाजिक बुराई खत्म कर सकता हैं। बस कुछ पैसों का लालसा मन से हटा कर अपनी फर्ज और वर्दी की अहमियत समझ जाएं तो अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना कौन सी बड़ी बात है। या यूं कहें कि अवैध कारोबार पर पुलिस प्रशासान चाहे तो अंकुश जरुर लगा सकती है। लेकिन अंकुश कब लगेगी सोचनीय है।

क्या जियो और जीने दो की कहानी तो नही चलाई जाएगी? कहीं ऐसा तो नहीं कि राजनैतिक लोगों के हाथों कानून मजबूर हो गया हो..? अगर यही हाल रहा तो नगर एवं क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर कभी अंकुश नहीं लग पायेगा और आम जनता अवैध कारोबारियों की झुलसती नदियों में जीने को मजबूर होते रहेंगे।

अब क्षेत्र के लोगों को नए थाना प्रभारी की कार्रवाई से नई उम्मीद और किरण जगी है और विश्वास कर रहे है कि जरूर क्षेत्र में चल रहा अवैध कारोबारियों व जुआ सट्टाओं पर अंकुश लगेगी।

अब वक्त ही बताएगा कि ऐसे में अवैध कारोबारियों और जुआ सट्टा पर अंकुश लगेगी या नहीं...