अब कैसे बुझेगी नौनिहालों की प्यास? सवा लाख खर्च करने के बाद भी टेपनल से नहीं टपका पानी...

Posted On:- 2022-04-23



कांकेर (वीएनएस)। जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवपुर में टेपनल निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गर्मियों में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम पंचायतों के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, उपस्वस्थ्य केंद्र, पंचायत भवन जैसे स्थानों में ग्राम पंचायत के माध्यम से टेपनल का निर्माण कराया जा रहा है। सरपंच और सचिव ने 15 वीं वित्त योजना से टेपनल निर्माण के नाम पर राशि का आहरण तो कर लिया हैं, परंतु राशि आहरण के बाद पंचायत ने कई निर्माण कार्यों को अधूरा छोड़ दिया है।

ग्राम पंचायत देवपुर के आश्रित ग्राम शारदा नगर (पी.व्ही. 3) के आंगनबाड़ी में टेपनल निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। इस आंगनबाड़ी के मासूमों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से दो महीने पहले टेपनल निर्माण के नाम पर छत में टंकी लगा दिया गया है, जिसमें पानी निकलने के लिए टोटी (नल) भी लगा दिया गया है। परंतु उन टोटियों से अब तक पानी नहीं निकल पाया है। क्योकि टंकी से नल का कनेक्शन ही नही जोड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कागजों में कार्य को पूर्ण बताकर लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये का आहरण भी हो चुका हैं परंतु बेबस नैनिहालो की प्यास अब तक इस टेपनल से नही बुझ पायी हैं।