साईं प्रसाद की संचालिका वंदना भापकर को केन्द्रीय जेल दुर्ग से प्रोडक्शन वारंट में सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted On:- 2022-04-23



रायपुर (वीएनएस)। जशपुर जिले के सन्ना थाना की पुलिस ने साईं प्रसाद की संचालिका वंदना भापकर को केन्द्रीय जेल दुर्ग से प्रोडक्शन वारंट में गिरफ्तार किया  है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2010-2021 के मध्य में साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी की संचालिका वंदना भापकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना सन्ना क्षेत्र के लोगों को साढ़े छः वर्ष में जमा किये रकम का 03 गुना हो जाने का प्रलोभन देकर रकम जमा करवाकर धोखाधड़ी, ठगी कर फरार हो गये थे।

आवेदकों की शिकायत पर थाना सन्ना में साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स नाम से संचालित कंपनी के संचालकों के विरूद्ध धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 9, 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपराध घटित होना पाये जाने से संचालक बाला साहब भापकर को 26.02.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् चालान माननीय न्यायालय में पेश किया था। प्रकरण की आरोपिया वंदना भापकर पति बाला साहब भापकर उम्र 50 साल निवासी साईं दरबार लिंक रोड सुखवानी उद्यान चिचवाड़ा जिला पुणे (महाराष्ट्र) के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य राज्यों के थानों में पंजीबद्ध प्रकरण की आरोपिया होने से केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध थी, जिसे प्रोडक्शन वारंट में थाना सन्ना लाकर दिनांक 23.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वेचना कार्यवाही एवं आरोपिया को प्रोडक्शन वारंट में प्राप्त करने में निरीक्षक भरतलाल साहू, आर. 92 विमलेश एक्का, आर. 595 मनोज जांगड़े, म.आर. 406 अर्चना किरण तिग्गा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।