श्रीसीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक व पंचम ध्वजा महोत्सव

Posted On:- 2022-04-23



रायपुर (वीएनएस)। श्रीसीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी की पंचम ध्वजा महोत्सव 25 अप्रैल को मनाया जाएगा ।दो दिवसीय महोत्सव में 24 अप्रेल को 18 अभिषेक पूजन किया जावेगा। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि मनोहर मण्डल प्रमुखा प पु साध्वी मनोरंजनाश्री म सा आदि ठाणा व निपुणा शिशु साध्वीश्री स्नेहयशाश्री की पावन निश्रा में सभी प्रतिमाओं का 18 अभिषेक पूजन किया जावेगा, जिसके विधिकारक विमल गोलछा होंगे।