उदयपुर (वीएनएस)। पटाखे की चपेट में आने से दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात (पिता चैतू) उम्र 7 साल और महेश्वर (पिता सतनारायण) उम्र 6 साल दोनों निवासी ग्राम नमना शनिवार को स्कूल से पढ़ कर वापस आते समय गाँव में बीती रात के शादी पार्टी मे उपयोग किये गये पटाखों के बिखरे हुए अवशेषों को घर उठा कर ले आये। स्कूली बैग को घर मे रखकर दोनों पटाखों को फोडने चले गए। पटाखा को जला कर भागने के पहले ही पटाखा फूट गया।
धमाका इतना जोरदार था कि दोनों मासूमों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए और दोनों रोते हुए घर पहुंचे परिवार वालों ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लेकर आए जहां उनका प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल अंबिकापुर के लिए संजीवनी 108 से बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया गया है।