कोरोना बुलेटिन : आज रायपुर में 3 नए संक्रमित...

Posted On:- 2022-04-23



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 23 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.08 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3 हजार 834 सैंपलों की जांच में 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज भी कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

आज रायपुर से 3 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 27 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। 18 जिले बेमेतरा, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 10 जिले बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, महासमुंद, रायगढ़, सरगुजा एवं जशपुर में 1-1, बिलासपुर में 2, दुर्ग में 3, रायपुर में 4 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।