मेष :
किसी विशेष और बड़े काम में जीवनसाथी की सलाह आपको फायदा पहुंचा सकती है। आपका मन कार्यक्षेत्र में नहीं लगेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।
वृषभ : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। उपाय- हल्दी का पानी घर में छिड़कें।
मिथुन : आज आपका दिन ठीक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने वाला रहेगा। सभी के सहयोग से मिलकर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पहले से तय यात्रा हो सकती है। निवेश के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क : लोगो में आपका वर्चस्व पहले से बढ़ेगा। बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना बेहतर होगा। रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार परिवार के सदस्यों को आपके पक्ष में करेगा। माता पिता का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उपाय- शिवजी का दूध से अभिषेक करें।
सिंह : आज आपको संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको रिश्तों की गंभीरता को समझना होगा। किसी विशेष कार्य में आपको सहकर्मी की मदद मिलेगी। नौकरी में भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कन्या : कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव पहले से अधिक होगा। बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोलेगा। जीवनसाथी के कारण पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास दोस्त मुलाकात हो सकती है। उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
तुला : करियर के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। विद्यार्थियों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। उपाय- किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
वृश्चिक : आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। अगर आप कहीं निवेश कर रहे हैं तो पहले उस अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।
धनु : जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल पहले से बेहतर बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ सकता है। आज आप घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।
मकर : आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और अधिक मधुरता बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। जल्दीबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ हो सकता है। आज आपको बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का विचार बनाना होगा। उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
कुंभ : आज आपको अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। आज आप खुद के रुके हुए कामों को पूरा करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच-समझ कर फैसला लें। उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।
मीन : व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये आइडिए आपके दिमाग में आ सकते हैं, जिसमें भविष्य में आपको फायदा भी हो सकता है। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा। आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे। उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।