खेल मड़ई : कैरम चैम्पियन बने रमन 

Posted On:- 2022-04-24



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर प्रेस क्लब "खेल मड़ई" 2022 के अंतर्गत स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन में कैरम एकल का फाइनल रमन हलवाई एवं हितेश मेहता के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में रमन हलवाई ने हितेश मेहता को परास्त कर खिताब अपने नाम किया ।

खेल मड़ई 2022 प्रतियोगिता के क्रम में इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता 10 मई से सुबह स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग में रोजाना सुबह 07:00 बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां 25 अप्रैल से 02 मई तक कार्यालय अवधि में आमंत्रित हैं । 14 सदस्यीय टीम में प्रेस क्लब सदस्य ही शामिल होंगे । टीम के सदस्यों के नाम के साथ सदस्यता क्रमांक का उल्लेख करना भी जरूरी है ।