पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा में 5249 अभ्यर्थी हुए शामिल

Posted On:- 2022-04-24



धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने  रविवार को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 आयोजित की गई। संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी  आर.के.कृपाल से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में जिले के पांच हजार 249 अभ्यर्थी शामिल हुए । गौरतलब है कि पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा के लिए जिले में 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।