सीमंधर स्वामी जैन मंदिर दो दिवसीय ध्वजारोहण महोत्सव

Posted On:- 2022-04-24



रायपुर (वीएनएस)। भैरव सोसाइटी स्थित सीमंधर सवामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी में भक्तो का सैलाब उमड़ है।क्योकि रविवार को मंदिर में स्थापित मूर्तियों को साल भर में होने वाली 84 अशातनाओ से शुद्ध मुक्त करने पूर्ण विधि विधान से 18 बार अभिषेक किया गया।

उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने देते हुए बताया कि अभिषेक के लाभार्थी परिवार अत्यंत भक्ति भाव से सपरिवार उपस्थित हो रहे थे विधिकारक विमल गोलछा के मार्ग दर्शन में सबसे पहले भूमि शुद्धि के लिए वायु देवता का आव्हान आओ पधारो वायु देवता भूमि शुद्धि करवा ने बोलो से मंदिर के सभा मंडप की शुद्धि कि फिर क्षेत्रपाल देवता का आव्हान कर उनसे अभिषेक कराने की आज्ञा ली फिर प्रारम्भ हुआ अभिषेक सबसे पहले स्वर्ण के बर्क को गंगा जल में मिलाकर प्रथम अभिषेक मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित मूलनायक सीमंधर स्वामी सुमति नाथ ,पार्श्वनाथ कोली मंडप में स्थापित महावीर स्वामी गौतम स्वामी व दादाबाड़ी में स्थापित चारो दादा गुरुदेव व अन्य देवी देवताओं सहित 19 मूर्तियों को पहले पुष्पांजलि फिर मंत्रोच्चारण के साथ लाभार्थी परिवारों ने अभिषेक किया गया ।

अभिषेक के विधान में साध्वी शुभंकरा मसावप पूज्य साध्वी स्नेहयशा मसा ने भी अपने प्रवचन में बताया कि प्रभु सीमंधर स्वामी वर्तमान में महाविदेह क्षेत्र में विराजित है जिनका प्रत्यक्ष आशीर्वाद हमे मिलता है। इस मंदिर के निर्माण की प्रेरणा संतोष बैद को गुरूवर्या निपुणा ने दी थी जो 2017 में पूर्ण हुई व खरतरगच्छाधिपति आचार्य मणिप्रभसूरी के हस्ते इसका भूमिपूजन व प्राण प्रतिष्ठा हुई उनके आशीर्वाद से यह मंदिर दादाबाड़ी चमत्कारिक रूप में भक्तो की मनोकामना पूर्ण करती है।

उन्होंने बताया कि 18 अभिषेक 12 माह में 1 बार अवश्य करवाना चाहिए जिससे मंदिर में जाने अनजाने हुए दोषों का निवारण हो कर मंदिर में पुनः प्राण वायु स्थापित होती है साध्वी ने भैरव सोसाइटी को लघु पालीताना तीर्थ बताते हुए सीमंधर स्वामी जिन मंदिर में निरन्तर होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों व अमावस्या व पूर्णिमा की पूजा को प्रेरणादायी बताते हुए ट्रस्ट के प्रचार-प्रसार की अनुमोदना कि इसके पश्चात लगातार विधिकारक ने विभिन्न वन औषधियों से 18 अभिषेक पूर्ण करवाये सुप्रसिद्ध गायक निर्मल पारख ने चांद सा सुंदर मुखड़ा तेरा नैन है । अमृत के प्याले वो तो कोई और नही है वो तो है सीमंधरस्वामी के बोलो से भक्ति रस से सभा को ओतप्रोत कर दिया।

साध्वी ने बताया कि 25 अप्रैल को पंचम ध्वजारोहण में ध्वजा को फहराते देखना व उसमे सह भागिता से अनन्त पूण्य प्राप्त होता है अतः सभी पधारे- अभिषेक के विधान में प्रमुख रूप से निकेश अंकिता बरडिया पदम गोलछा राजेश सिंघी डॉ चोपड़ा विवेक बैद प्रेम चोपड़ा झाबक मंगलचंद बैद कोचर श्रीमती इंदु सुराणा मंजू कोठारी सूरज झाबक दीप्ती बैद करुणा सिंघी सरला बैद वर्षा बैद सपना बैद शैला बरडिया आदि उपस्थित थे।