कांकेर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चारामा में आयोजित राजीव मितान क्लब और महिला शक्ति सम्मेलन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने गैंदसिंह कांग्रेस मैदान में बने हैलीपेड पहुँचने पर उन्हें आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोजसिंह मण्डावी, संसदीय सचिव और कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष सुनील बबलापाढ़ी, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, डीआईजी बालाजीराव, कलेक्टर चन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने आत्मीय स्वागत किया।