रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल रविवार को बालोद जिला के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित तहसील स्तरीय माँ कर्मा महोत्सव में शामिल हुए। साहू समाज के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री का फूलमाला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मा मन्दिर में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
इसके बाद मां कर्मा महोत्सव में सामूहिक आदर्श विवाह अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 13 नवदम्पतियों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।