रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.20 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 979 सैंपलों की जांच में 2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
आज बिलासपुर और सरगुजा से 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए है, शेष 26 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
आज 18 जिले- बेमेतरा, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 10 जिले बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, महासमुंद, रायगढ़ एवं जशपुर में 1-1, सरगुजा में 2, बिलासपुर एवं दुर्ग में 3-3 तथा रायपुर में कोरोना के 4 सक्रिय मामले हैं।