आपसी विवाद के चलते श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, एक की मौत, कई घायल..

Posted On:- 2022-04-25



सूरजपुर (वीएनएस)। जिले के कुदरगढ़ धाम में आपसी विवाद के चलते श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।

दरअसल, कोरिया जिले के पटना से लोग माता के दर्शन करने सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम पहुंचे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वे आपस में मारपीट करने लगे। इसी बीच समझाइश देने पहुंचे अन्य श्रद्धालु को भीड़ ने जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। वे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हमले में गंभीर चोट लगने से ग्राम करौंदामुड़ा निवासी प्रदीप कुशवाहा की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि ग्राम रामपुर, बड़सरा और करौंदामुड़ा के कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।