उदयपुर (वीएनएस)। राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस का चिंतन शिविर आयोजित होगा। शिविर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में किसानों के मुद्दे पर विस्तृत मंथन होगा। किसान के मुद्दे पर विस्तृत रिपोर्ट बनाने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी गठित की है, जिसका कन्वीनर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बनाया गया है।