KGF-2 देख यश की दीवानी हुईं शिल्पा, अपने अंदाज में रॉकी भाई के डायलॉग को किया कॉपी

Posted On:- 2022-04-25



मुंबई (वीएनएस)। साउथ फिल्मों का खुमार इन दिनों हर तरफ देखने को मिल रहा है। उन ही फिल्मों में से एक है ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter-2), जो कि 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी को देखने के लिए फैंस का पागलपन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कई लोग तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में दो-दो बार भी देख कर आ चुके हैं। इसी बीच केजीएफ 2 के डायलॉग से लेकर एक्शन सीन तक कई चीजें इतनी फेमस हो गई हैं कि आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स तक यश का क्रेज देखने को मिल रहा है।

दरअसल हाल ही में मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को देखा जा सकता है। वो इस वीडियो में यश का फेमस ‘वायलैंस’ डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी गाड़ी में बैठने से पहले केजीएफ का ये पॉपुलर डायलॉग बिल्कुल रॉकी भाई के अंदाज में बोलती हैं, फिर वो वहां से चली जाती हैं।

इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर का जम्पसूट पहन रखा है। साथ में खुले बाल, ब्लैक कलर का स्लिंग बैग और टिंटेड सनग्लासेज के साथ शिल्पा कैजुअल लुक में काफी जंच रही हैं। वीरल भयानी के इस पोस्ट पर शिल्पा ने खुद भी कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है और लिखा है, 'हा..हा..हा..कर्नाटका रूल कर रहा है'। वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में बतौर जज देखी गयी थीं। इसके अलावा वो फिल्म सुखी की शूटिंग भी कर रही हैं। अब उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ उनकी कॉप ड्रामा का हिस्सा होने का ऐलान किया है।

 
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)