रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में फर्जी दास्तावेजों के जरिए लगभग 29 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे कार्रवाई जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने राजधानी के रायपुरा स्थित 29 एकड़ जमीन को फर्जी दास्तावेज तैयार कर अपने नाम कर लिया था। मामले का खुलासा होने के बाद 3 महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ गोलबाजार थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। करोड़ों की इस जमीन के कागजात में मालिकों के हस्ताक्षर औरअंगूठे के निशान भी नकली लगाए गए थे। एसएसपी और तहसील अफसरों के पास हुई शिकायत के बाद इस मामला की जांच की तो पूरे फर्जावाड़े का खुलासा हुआ।
चौबे कॉलोनी में रहने वाले संकेत कुमार दफ्तरी की शिकायत के बाद तहसील दफ्तर से अतितिक्त तहसीलदार ज्योति सिंह ने इस मामले की जांच के लिए प्रकरण गोलबाजार थाने को भेजा था। दास्तावेजों की जांच करने के लिए नामांतरण के भी निकलवाए गए। जो रजिस्ट्री सामने आई उसमें जमीन मालिक के अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर दोनों मिले। रजिस्ट्री दस्तावेज में अंगूठा लगाने वाले का नाम तक नहीं लिखा गया था। रायपुरा की इस जमीन की मुख्य मालिक स्वर्गीय रतन बाई बेगानी हैं। उनकी मृत्यु के बाद इस जमीन के असली मालिक निर्मला बैद, प्रमिला दफ्तरी और मंजुला मेहता हैं। यह तीनों पश्चिम बंगाल, महारा और मध्यप्रदेश में रहते हैं। स्टेशन रोड में रहने वाले विक्रम भट्ट, बालाघाट के अभिषेक सराफ, कमल चंद डागा, लोकेश जैन, नीलेश जैन सदरबाजार, करनलाल नागपुरे, सुगरता नागपुरे, सुमीता माहले, उर्मिला ढेकवार, बृजेश गुप्ता, मनोज कुमार 'जैना और शिव सिंग ठाकुर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश की। इन सभी के खिलाफ गोलबाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।