प्राइमरी, मिडिल स्कूलों की मरम्मत के लिए स्वीकृत राशि जारी

Posted On:- 2022-04-25



कोण्डागांव (वीएनएस)। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोण्डागांव अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव के 9 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए राशि 21.81 लाख रूपये का प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोण्डागांव और विकासखण्ड माकड़ी के 12 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए राशि 55.27 लाख रूपये का प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी और विकासखण्ड केशकाल के 25 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए राशि 71.12 लाख रूपये का प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केशकाल को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस तरह से तीनों विकासखण्ड के  लिए कुल राशि 148.20 लाख रूपयों का प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है।