नई दिल्ली (वीएनएस)। सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के हैरत अंगेज वीडियो वायरल होते रहते है। इनमे से कई ऐसे वीडियों भी रहते है, जो लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर देते है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टाइगर शार्क की खतरनाक हरकत को कैमरे में कैद किया गया है। जिसे देख अमूमन आम इंसान के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक टाइगर शार्क समुद्र में डाइव लगाने वाले गोताखोर के ज्यादा पास आ जाता है और अपनी क्युरियोसिटी के कारण उसके कैमरे को चबा जाता है। इस दौरान रिकॉर्डिंग मोड पर लगे कैमरा ने टाइगर शार्क के मुंह के अंदर की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसे देखना काफी खतरनाक है।
वीडियो को ज़िमी दा किड नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें एक टाइगर शार्क को कैमरे को निगलने की कोशिश करते देखा जा रहा है। जिसे देख हैरान हो रहे यूजर्स ढेर सारे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज भी मिल गए हैं।
View this post on Instagram