रेड क्रॉस सोसायटी ने जिले के पहुरनार ग्राम पंचायत में हाइजीन किट का किया वितरण

Posted On:- 2022-04-25



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला कलेक्टर व अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के पहुंचविहीन इलाकों में लगातार रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से हाइजीन किट का वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में पाहुरनार स्वास्थ्य मेले में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से ग्रामीणों को हाइजीन किट का वितरण किया गया। जन सामान्य को हाइजीन किट के वितरण के माध्यम से साफ सफाई तथा दैनिक दिनचर्या में उक्त सामग्री का प्रयोग कर व्यक्तिगत तौर पर साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया। उक्त शिविर में राज्य प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ संजय बघेल, जिला संगठन रेड क्रॉस सोसाइटी अंकित सिंह, डॉ एस. मंडल डॉ. गीतू हरित, कुमार गौरव और अन्य रेडक्रॉस समिति के सदस्य उपस्थित थे।