रायपुर (वीएनएस)। राज्य शासन ने वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी डॉ.कमल प्रीत सिंह को कृषि व किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें प्रभारी कृषि उत्पादन आयुक्त, सचिव, कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्धपालन, गौठान) व सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने उक्ताशय के आदेश जारी कर दिए हैं।