पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें : कलेक्टर शर्मा

Posted On:- 2022-04-25



कवर्धा (वीएनएस)। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर शर्मा ने गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हैंडपंपों के संधारण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि मई माह के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभावार मैदानी क्षेत्र का भम्रण कर रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वे आम जनता से भी भेंट-मुलाकात करेंगे। कलेक्टर शर्मा ने इसकी प्रारंभिक तैयारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कबीरधाम जिले में आगमन के पूर्व सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने तहसील, अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का निराकण शीघ्र करे । अविवादित, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती के प्रकरण नवीन, मजदूरी भुगतान, आरबीसी-6-4 के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान, राशन कार्ड का निर्माण आदि शामिल है। विभागीय अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान विधानक्षेत्र के ग्राम

कस्बे व नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय सेवाओं, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, नागरिक सेवाओं के सुचारू संचालन, शासकीय दफतरों और उनके अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता कार्य, अनुशासन, शासकीय अमले की उपस्थिति आदि का विशेष ध्यान रखना होगा।

कलेक्टर शर्मा ने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वनांचल क्षे़त्रों में आम नागरिकों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर इस समस्या का निराकरण करें। जरूरत पड़ने पर परिवहन के जरिए भी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक से गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण, आने वाले खरीफ सीजन के मद्देनजर खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर भी शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर शिविर का समय शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित हो। जिसमें विकासखंड स्तर के अधिकारी भी इसमें उपस्थित हो। यह शिविर गांव के बरदग/पीपल के छांव तले आयोजित हो। समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से सी-मार्ट से सामान खरीदने के निर्देश दिए। जिसमें मुख्य रूप से स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों के उपयोग में आने वाली सामाग्री सी-मार्ट से ही खरीदी की जाए ताकि स्व-सहायाता समूह के आमदनी में इजाफा हो। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  बी.एस. उईके, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  इंद्रजीत बर्मन, दिप्ती गोते, अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा विनय सोनी, पंडरिया- दिलेराम डाहिरे, बोड़ला- पी.सी. कोरी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी, नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।