प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत

Posted On:- 2022-04-25



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधन प्रावधानों के तहत कलेक्टर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की ओर से जिले में प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।

जिसके तहत दंतेवाड़ा तहसील अन्तर्गत ग्राम मेटापाल पेरमा पारा निवासी जयसिंह पोड़ियामी की सपर्दंश से मृत्यु होने पर उनके वैध वारिस लखमे पोड़ियामी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित हितग्राही को भुगतान किये जाने के निर्देश तहसीलदार दन्तेवाड़ा को दिये गये हैं।