जिले में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन

Posted On:- 2022-04-25



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आज विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम जिले के समस्त विकासखंडों में ग्राम स्तर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले में चलाए जा रहे मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के बारे में चर्चा की गई। सभी विकासखंड में मलेरिया के प्रति आवश्यक बचाव एवं मच्छरदानी की अनिवायर्ता प्रयोग पर जोर दिया गया तथा सभी ने मिलकर जिले को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया।