स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए भर्ती के लिए आवेदन 7 मई तक

Posted On:- 2022-04-25



राजनांदगांव (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव से विज्ञापन जारी किया गया था। उनके कायर्भार ग्रहण पश्चात शेष रिक्त पदों के लिए पुन: विज्ञापन जारी किया गया है।

शालाओं में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए इच्छुक आवेदकों से 7 मई 2022 शाम 5 बजे आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदक अपना आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के पते पर भेंज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव का वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।