महिला आयोग की अध्यक्ष 28 अप्रैल को करेंगी प्रकरणों की सुनवाई

Posted On:- 2022-04-25



राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक राजनांदगांव जिले से महिला आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई 28 अप्रैल को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से करेंगी। पक्षकारों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने कहा गया है।