17 पीड़ित परिवारों को 68 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-04-25



सूरजपुर (वीएनएस)। कार्यालय कलेक्टर की ओर से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा दुर्घटनाओं में सांप व मधुमक्खी के काटने, कुआं, तालाब, नदी व बांध के पानी में डुबने तथा बिजली, गाज से मृतक हुए 17 पीड़ित परिवारों को 68 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जिसमें मृतक दिनेश पिता रामसाय जाति गोड़ ग्राम मानपुर के निकटतम वारिशगण पत्नि चन्द्रावती व पुत्र शिवम को, मृतक बृजलाल तिर्की पिता दिलर जाति उरांव ग्राम गौरा के पुत्री सोनम तिर्की को, मृतक सीताराम पिता रामऔतार जाति बरगाह ग्राम पवनपुर के पिता रामऔतार को, मृतक भैयालाल पिता बूढ़ीराम जाति गोड़ ग्राम बिशुनपुर के पत्नि रामबाई व पुत्री बसंती को, मृतक अमलेश सिंह पिता समरीत सिंह जाति गोड़ ग्राम सलका के पिता समरीत सिंह को, मृतिका राधिका पिता राजेश कुमार जाति चमार ग्राम जयपुर प्रेमनगर के पिता राजेश कुमार को, मृतिका टुनकी बाई पति देवमन राम जाति गोड़ ग्राम जयपुर के पति देवमन राम को, मृतिका रामकुमारी पिता शिवनारायण जाति गोड़ ग्राम करंजवार के पिता शिवनारायण को, मृतक नागेश्वर पिता सत्यनारायण जाति रजवार ग्राम मसगा प्रतापपुर के पिता सत्यनारायण को, मृतक दुहन पिता बोधन जाति गोड़ ग्राम देवरी के पुत्र हरवंश पिता दुहन को, मृतिका कुन्तीबाई पति शिवप्रसाद जाति गोड़ ग्राम गणेशपुर के पति शिवप्रसाद को, मृतिका आरती सोनी पिता मायालाल जाति सोनार जेलपारा सूरजपुर के पिता मायालाल सोनी को, मृतिका भूमिका आ. छत्तरधारी जाति गोड़ ग्राम बकालो के पिता छत्तरधारी को, मृतिका सचिता पिता भुखल राम जाति लोहार ग्राम भगवानपुर के पिता भुखल राम को, मृतिका क्षमायाचना पिता छत्रपाल जाति बिंझिया ग्राम केदारपुर के पिता छत्रपाल सिंह को, मृतक दीपक सिंह पिता सुखसाय जाति गोड़ ग्राम छिंदीया के पत्नि इन्द्रसो को तथा मृतिका फुलकंवर पति स्व. अनुकसाय जाति गोंड़ ग्राम छिन्दिया के पुत्र रामधनी पिता स्व. अनुकसाय को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। यह राशि आंबटन की प्रत्याशा में मांग संख्या 58 शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।