जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर जनदर्शन में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी दिव्यांग श्यामो अपनी पिता धरमो राम के साथ ईलाज के लिए सहायता और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध आवेदन लेकर आए थे। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ईलाज और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही दिव्यांग श्यामो का जिला अस्पताल में भर्ती करके डॉक्टरों की निगरानी में ईलाज किया जा रहा है।