जशपुरनगर (वीएनएस)। भारत सरकार की ओर से किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ऐसे लाभाथिर्यों को, जिनका केसीसी नहीं बन पाया है। उनको केसीसी उपलब्ध कराने के लिए 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों को केसीसी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड के कोनपारा, दुलदुला विकाखंड और पत्थलगांव विकासखंड के किलकिला व सुसडेगा में शिविर का आयोजन किया गया और कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाने व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत केसीसी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कायर्वाही किया गया।