नगर पंचायत कोतबा के पुलिस कमिर्यों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Posted On:- 2022-04-25



जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स, आॅक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन व अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डो में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से पत्थलगांव विकासखण्ड के नगर पंचायत कोतबा के पुलिस चौकी में 72 पुलिस कमिर्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।