रायपुर (वीएनएस)। जेसीआई रायपुर कैपिटल और यूथ कैपिटल के संयुक्त तत्वाधान में इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। उमरेड से आए नेशनल ट्रेनर रविंद्र मिसाल ने ट्रेनिंग प्रदान की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वासुदेव थोरानी एवं विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल थे। ट्रेनर ने विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से एवं प्रतिभागियों को टॉपिक प्रदान कर तय सीमा में कैसे प्रभावकारी ढंग से बोले इस के गुर सिखाए साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि किसी भी कार्य को करने के लिए इंटेलिजेंस से ज्यादा उस कार्य पर फोकस रखना ज्यादा जरूरी होता है। उन्होंने डर को दूर करने के तरीके बताएं और प्रिपरेशन के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया किसी की भी भाषण के 3 मुख्य भाग होते हैं। ओपनिंग बॉडी और क्लोजिंग कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर कीरतेश चौहान, शशांक ढाबरे, अश्विनी जैन, अक्षय जैन, अनमोल अग्रवाल अर्पित बागड़ी थे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष शुभम बरडिया, अरिजीत गोस्वामी, रोमिल जैन, गौरव कोचर आदि उपस्थित थे।