30 क्विंटल अवैध कोयल से लोड ट्रेक्टर जब्त

Posted On:- 2022-04-25



कोरबा (वीएनएस)। हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से कोयला पत्थर उत्खनन कर चोरी करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 25 अप्रैल की रात्रि सूचना मिली कि दीपका खदान से कोयला चोरी कर ट्रेक्टर में परिवहन कर अमगांव हरदीबाजार की ओर ले जा रहे हैं इसकी सूचना ममिलने पर हरदीबाजार पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई करते हुए। पुलिस टीम  उनको पकड़ने ने लिए रवाना हुई।  जिसमे आरोपियों ने पुलिस को देखकर ट्रेक्टर को ग्राम अमगांव जंगल किनारे छोड़कर भाग गये। ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 12 ए आर 8434 ट्राली नं. सीजी 12 एआर 9209  में लोड लगभग 30 क्विंटल कोयला जिसकी कीमत 30,000/- रूपये है उसको जब्त किया है। प्रकरण में आगे की  कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया है।