छत्तीसगढ़ मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की नई कार्यकारणी गठित

Posted On:- 2022-04-25



अंबिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का इकाई सम्मेलन  24 अप्रैल सुबह 11 बजे से  हरिमंगलम शादी घर में आयोजित किया गया।

जिसमे राज्य पर्यवेक्षक कॉम.देवरूप बिस्वास और विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर के महापौर डॉक्टर अजय तिर्की, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अंजु गोयल, केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंसेनर्स कल्याण संघ के उप प्रांतीय अध्यक्ष कॉम.अनंत सिन्हा  की उपस्थिति में सम्मेलन का संचालन कॉम.विमल शर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत सम्मान यूनियन के पदाधिकारियों ने किया।

यूनियन के अध्यक्ष कॉम. प्रवीण सिंह ने सभा को संबोधित किया। जिसके प्रश्चात पिछले तीन वर्षो का लेखा - जोखा  सचिव कॉम.रघुनाथ  प्रधान ने  दवा प्रतिनिधियों के समक्ष सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। दवा प्रतिनिधियों ने  सचिव प्रतिवेदन पर चर्चा किया गया। इकाई सम्मेलन में दवा प्रतिनिधियो और आम नागरिकों के हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगो पर चर्चा किया गया जिसमे केंद्र सरकार के चार काले श्रम संहिताओ को लागू न करने, न्यूनतम वेतन 26000/-, फिक्स टर्म एम्प्लॉयमेंट एक्ट को लागू न करने, दवाओं की कला बाजारी रोकने, जीवन रक्षक दवाओं  मेडिकल उपकरणों पर शून्य जीएसटी करने , स्वास्थ्य सेवाओं पर जीडीपी का 5% खर्च करने तथा नगर के लिए मेडिकल एंबुलेंस बस की व्यवस्था करने के लिए मांगो पर चर्चा किया गया।सभा में उपस्थित दवा प्रतिनिधियो ने सर्वसम्मति से सचिव रिपोर्ट को पास किया।

सभा के अंत में पुरानी कार्यकारणी को भंग करके नई कार्यकारणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमे कॉम.प्रवीण सिंह(अध्यक्ष),कॉम.विमल शर्मा(उपाध्यक्ष), कॉम.मनोज द्विवेदी(कोषाध्यक्ष)कॉम.रघुनाथ प्रधान (सचिव), कॉम.रामजी तिवारी व कॉम.अजय कुमार विवेक (सह-सचिव) तथा कार्यकारिणी सदस्यों में कॉम.पंकज सिंह,अनंत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रहास शर्मा, मनील गुप्ता, जय प्रकाश शर्मा, संजय सिंह, संतोष कुमार, कयामुद्दीन अंसारी, शेखर पुष्प, विपिन पटनायक, शेखर ज्योति, हृदय नारायण यादव, राजीव रंजन को सर्वसम्मति से चुना गया जिसमे 92 दवा प्रतिनिधियों की भागीदारी थी।