कांकेर (वीएनएस)। जिला कार्यालय में आयोजित जन चौपाल में सोमवार को कलेक्टर चन्दन कुमार को जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों की ओर से अपनी समस्या व शिकायत से संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण कराने गुहार लगाये। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को निराकरण के लिए आश्वस्त किया।
जनचौपाल में भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम सहकट्टा के राधेराम वैद्य, नरहरपुर तहसील के ग्राम श्रीगुहान के गोवर्धन, चारामा तहसील के ग्राम हिंगनझर के भावसिंह, अंतागढ़ तहसील के ग्राम उसेली के सोनबती और पखांजूर तहसील के कोयलीबेड़ा निवासी ललती पोटाई ने अपनी समस्या या शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर चन्दन कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अविलंब निराकरण के लिए निर्देशित किये हैं।