रायगढ़ (वीएनएस)। जिला और सत्र न्यायालय घरघोड़ा में पदस्थ न्यायाधीश प्रतिभा मरकाम और श्रीमति शिवानी सिंह व्यवहार न्यायाधीश द्वय का दुर्ग स्थानांतरित होने पर तहसील अधिवक्ता संघ घरघोड़ा ने उनके सम्मान में विदाई सह प्रीतिभोज का आयोजन किया।
इस अवसर पर जिला और सत्र न्यायाधीश अच्छे लाल काछी ने दोनों न्यायाधीश के कार्यो की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना किये। अधिवक्ता ने भी बार और बेंच की अच्छे सम्बन्ध होने और दुर्ग न्यायालय में लोगो को सुलभ न्याय प्रदान करने की कामना किए।
संघ की ओर से शाल और श्रीफल भेंट कर न्यायाधीश को सम्मानित किया गया। न्यायधीश सुश्री प्रतिभा मरकाम और श्रीमती शिवानी सिंह ने घरघोड़ा अधिवक्ता संघ का मुक्त कन्ठ से प्रशंसा करते हुए जीवन मे यादगार रहने की बात कही। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ ने परिवार सहित सहभागिता किये। सोमवार को विदाई समारोह में अध्यक्ष शंखदेव मिश्रा, देवेंद्र पण्डा, विद्या बहिदार, सुनील ठाकुर, अशोक पटनायक, कैलास गुप्ता, गंगाधर लहरे, तपन डनसेना,मनोज चौधरी, कमल चौधरी, राकेश, मुकेश साव, महेंद्र हलवाई, चूड़ामणि बेहरा, माधुरी मिश्रा, रथराम कर्ष, श्रद्धा गुप्ता, कीर्ति गुप्तासहित अधिवक्ता उपस्थिति थे ।