रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 833 सैंपलों की जांच में 6 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 1 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुआ। प्रदेश में कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
आज बलौदाबाजार, कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर से 1-1, बलरामपुर से 2 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 23 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
14 जिले बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर एवं जशपुर में 1-1, बलरामपुर में 2, दुर्ग में 3, रायपुर-बिलासपुर में 4-4 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।