हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगा बीटीआई ग्राउंड...

Posted On:- 2022-04-26



रायपुर (वीएनएस)। शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड का मंगलवार की सुबह रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, निगम कमिश्नर प्रभात मलिक तथा एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने दौरा किया और हाई मास्ट लाइट लगाकर खेल का अच्छा मैदान बनाने का निर्देश दिया।

ज्ञातव्य है कि शाम से ही बीटीआई ग्राउंड असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। क्षेत्रीय विधायक के पास लगातार ऐसी शिकायतें मिलने के पश्चात उन्होंने वहां पहुंचकर निरीक्षण किया और शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक खिलाड़ियों को खेलने के लिए पूरे ग्राउंड को कवर करने वाले हाई मास्ट लाइट तथा पाथवे में उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। मौके पर जोन कमिश्नर को प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। विधायक कुलदीप जुनेजा के इस निर्णय से बाद आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।