रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल 2 मई से प्रदेश के सभी जिलों के दौरे पर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना एक दिन पूर्व जिलाधीश हो प्राप्त होगी। अगर देखा जाए तो मुख्यमंत्री का यह दौरा औचक निरिक्षण की तरह होगा। वहीं मुख्यमंत्री बघेल के दौरे से पहले नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया नगरीय निकायों का औचक निरीक्षण करेंगे। मंत्री डहरिया सभी नगरीय निकायों का औचक निरिक्षण कर जनता से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा योजनाओं और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। मंत्री डहरिया का दौरा बुधवार 27 अप्रैल से शुरू होगा।