रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके बुधवार को खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे खैरागढ़ में संगीत कला विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही राज्यपाल उइके खैरागढ़ के मनोहर गौशाला में कामधेनु गौमाता के दर्शन करेंगी। राज्यपाल अनुसुईया उइके को गौ सेवा अलंकरण से गौशाला परिसर में सम्मानित भी किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी पदम डाकलिया ने दी।