सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त स्पोर्ट्स टीचर श्याम कुमार वर्मा का निधन

Posted On:- 2022-04-26



अम्बिकापुर (वीएनएस)। गुदरी चौक निवासी तथा सेवानिवृत्त स्पोर्ट्स टीचर श्याम कुमार वर्मा का निधन रायपुर के एम्स हास्पिटल में इलाज के दौरान बीते रात हो गया। वे दस दिन पूर्व कार दुर्घटना में गंभीर रूप से आहत होने उपरांत हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे। उनका अंतिम संशकार बुधवार को शंकर घाट मुक्तिधाम में किया जायगा।

बता दे कि ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार रीतेश वर्मा एवं चाचा श्याम वर्मा का बीते 16 अप्रैल को कार से पत्थलगांव जाते समय दुर्घटना में पत्रकार रीतेश की मौत हो गई थीं और चाचा श्याम गम्भीर रूप से घायल हो जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष रहे थे। उनके निधन के खबर से परिवार में शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।