महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज नए आदेश के तहत जिले में सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, अस्पताल, कार्यालयों, व्यावसायिक संस्थानों में मास्क या फेस कवर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई के संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क के साथ ही कोरोना के अन्य प्रोटोकॉल का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। राज्य शासन की स्वास्थ्य विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ में कोरोना की नई गाइडलाइन राज्य शासन की स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार जारी कर दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते फिर से गाइडलाइन जारी की गई है।
कलेक्टर ने कोविड महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, कार्यालयों में मास्क पहनाना व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, कार्य स्थलों व फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की ओर से मास्क, फेस कवर करना होगा। होम क्वारंटाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन की ओर से समय-समय पर जारी होम क्वारंटाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना होगा। दुकानों, व्यावसायिक संस्थानों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा।