उद्यान विभाग की रोपणियों में होगी फलों की नीलामी

Posted On:- 2022-04-26



कोण्डागांव (वीएनएस)। उद्यान विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग के अन्तर्गत स्थापित रोपणियों में रोपित आम, लीची, कटहल, चीकू, नरियल की फल बहार नीलामी की जाएगी। इसके अनुसार शासकीय रोपणी टेवसा (वि.ख. बड़ेरापुर) में 27 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे, फरसगांव (वि.ख. फरसगांव) में 28 अप्रैल समय 10:30 बजे, ग्राम अड़ेगा (वि.ख. केशकाल) में 28 अप्रैल समय दोपहर 03 बजे तथा कोपाबेड़ा (वि.ख. कोण्डागांव) में 29 अप्रैल समय 10:30 बजे नीलामी का समय निधारित किया गया।

नीलामी की शर्तो के अनुसार शासकीय बोली के पूर्व प्रत्येक बोली कर्ता को अपने पहचान केलिए आधार कार्ड व मतदाता परिचय पत्र के साथ 2000 की अमानत राशि जमा करनी होगी, साथ ही नीलामी के पश्चात अंतिम बोली कर्ता को नीलामी की राशि का 50 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य होगा व नीलामी के पश्चात फलों के देख रेख एवं रख रखाव की जिम्मेदारी नीलामी क्रेता की होगी। प्राकृतिक विपदा और अन्य कारणों से फल बहार को होने वाले नुकसान के लिए विभाग जवाबदेही नहीं होगा। आम फल बहार की पहली तुड़ाई के पूर्व नीलामी की राशि क्रेताओं को जमा करनी होगी। इसके अलावा अंतिम बोली कर्ता द्वारा नियमों का उल्लघन करने पर द्वितीय बोली कर्ता को आम फल बहार की नीलामी दे दी जाएगी। नीलामी से संबंधित अंतिम निर्णय सहायक संचालक उद्यानिकी करेगें। नीलामी क्रेता कार्यालयीन समय में नीलामी से पूर्व रोपणियों का अवलोकन कर सकते है साथ ही शासकीय बोली के उपर से ही नीलामी बोली प्रारंभ की जाएगी।