केन्द्रीय विद्यालय का संशोधित एडमिशन गाइडलाइन जारी

Posted On:- 2022-04-26



धमतरी (वीएनएस)। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने 25 अप्रैल को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए संशोधित एडमिशन गाइडलाइन जारी की है। नई गाईडलाइन अनुसार शिक्षा सत्र 2022-23 से सांसद कोटा, प्रायोजक अभिकरण कोटा और अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति कोटा सहित कुछ अन्य कोटे को विलोपित कर दिया गया है। इसलिए सत्र 2022-23 के लिए जारी प्रायोजक अभिकरण कोटा व अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति कोटा स्वत: ही निरस्त हो गए हैं।