धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर ने आज अपराह्न में नवगठित तहसील भखारा के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैयार की जा रही अधोसंरचनाओं का मुआयना करते हुए निर्धारित समयावधि तक पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण करने के निर्देश भखारा तहसीलदार हनुमंत सिंह श्याम को दिए।