सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य

Posted On:- 2022-04-26



बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर ने कोविड महामारी के मद्देनजर जिले के सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, कार्यालयों में मास्क पहनना व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया है।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों, कार्य स्थलों व फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की ओर से मास्क, फेस कवर करना होगा। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित किया गया है। होम क्वारेन्टाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन की ओर से समय-समय पर जारी होम क्वारेन्टाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना होगा। दुकानों, व्यावसायिक संस्थानों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा।