नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव ने समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समय सीमा के अंतर्गत आने वाले आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस संबंध में विभाग आवेदनों का समुचित निराकरण समय सीमा मे करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आमजन के आवेदन कलेक्टर महोदय सहित जनप्रतिनिधियों के दौरे के समय प्राप्त होते हैं, जिनका निराकरण कर जिला कार्यालय को जानकारी देना आवश्यक है। बैठक में अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर रामसिंग सोरी, उपसंचालक कृषि बीएस बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य कायर्पालन अधिकारी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की गतिविधियों की समीक्ष़्ाा की। उन्होने विभाग के लिए वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। इसके अलावा समय-समय पर वाटर टेस्टिंग करते रहें। अधिकारीगण जब भी गांवों में विजिट के लिए जाये ंतो ग्रामीणों से वाटर टेस्टिंग की भी जानकारी हासिल करें। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान के बदले अन्य फसल जैसे- कोदो, कुटकी, रागी सहित अन्य फलसे मिलट मिशन के किसानों की सूची तैयार करने, वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने शासकीय कार्यालयों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी उपलब्ध कराने भी कहा। इसके अलावा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत् जिले में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों, पंजीकृत मरीजों की संख्या, उपचारित मरीजों की संख्या सहित विविध प्रकार के उपचार और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं सहित स्वास्थ्य के क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों की जानकारी लेकर स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया। बैठक मे विद्युत, क्रेडा, खाद्य, शिक्षा, आदिवासी विकास सहित सभी विभागों की गतिविधियों की बारी-बारी से समीक्षा की।